Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने पर कांग्रेस ने जेपी नड्डा का जलाया पुतला

0
189

रायपुर. छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने कहा, भाजपा की परिवर्तन यात्रा वाली रथ में सीढ़ी के पास छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र लगाया गया है. इससे छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान हो रहा है.

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कोतवाली चौक में प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, विधायक विकास उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे.