छत्तीसगढ़ में 7 महिला समेत 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 40 लाख का इनाम था घोषित

0
57
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

नारायणपुरः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलवाद की कमर टूट रही है। यहां एक ही दिन में 11 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों पर सरकार ने 40 लाख रुपए का इनाम रखा था। नक्सलियों के सरेंडर की पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सात महिला नक्सली भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी और सीमा सुरक्षा बल के प्रयासों से जिले में 11 नक्सलियों जिनमें 4 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल है। उन्होंने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर किए नक्सलियों की पहचान सन्नू उर्फ मंगेश (38), संतु उर्फ बदरू वड़दा (35), जनिला उर्फ जलको कोर्राम (36), सुक्की मंडावी (25), शांति कोवाची (20), मासे उर्फ क्रांति (20), सरिता उसेण्डी (19), मंगती (25), देवा राम उर्फ कारू वड़दा (21), रतन उर्फ मुकेश पुनेम (21), और कला उर्फ सुखमती (20) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सन्नू और संतु के सर पर 8-8 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। वहीं, जनिला के सर पर पांच लाख रुपए और सुक्की, शांति, मासे और सरिता के सर पर 3-3 लाख रुपए का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली मंगती, देवा और रतन के सर पर 2-2 लाख रुपए का जबकि नक्सली कला के सर पर एक लाख रुपए का इनाम है। सरेंडर किए नक्सली अबूझमाड़ में कई सालों से सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने के बाद इन्होंने कहा कि वे अब विकास का साथ देंगे।