कवर्धा जिले के एसपी अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मजय महोबे को हटा दिया गया है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार देर रात आदेश जारी कर दिया दरअसल कवर्धा में दो गुटों के मारपीट के बीच भाजपा नेता की हत्या और फिर पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद से विवाद जारी है।
दरअसल, 15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। घटना के दौरान गांव में लोगों ने पुलिस को घुसने नहीं दिया
पथराव में SP अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
बताया जा रहा है कि कवर्धा में उप सरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, पॉलिटिकल वॉर और वर्चस्व की लड़ाई में मॉब लिंचिंग हुई है। पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें प्रशांत साहू भी शामिल था, इसकी पुलिस कस्टडी मंे मौत हो गई। बवाल बढ़ चुका है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल गांव का दौरा कर चुके हैं। कई वीडियो सामने जा चुके हैं जिसमें पुलिसकर्मी गांव वालों को पीटते दिख रहे हैं।