Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

CG: 40 हजार युवाओं को हर महीने मिलेगा 2500 रुपये, आवेदन करने की कोई लास्ट डेट नहीं

0
276

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब तक एक लाख युवकों ने आवेदन किया है। इनमें से 40 हजार युवकों को बेरोजगारी भत्ता मंजूर किया जा चुका है। प्रदेश में 1 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत अब तक बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर एक लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं, इनमें से दस्तावेज सत्यापन के बाद 57,207 लोगों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने की अनुशंसा भी कर दी गई है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

 

बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रुपये सीधे आवेदकों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है।

40 हजार युवाओं को मिलेगा फायदा
सरकारी तौर पर दावा किया गया है कि पूर्व में संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना की तुलना में वर्तमान में लागू योजना अधिक सफल है। वर्ष 2015 में बंद की गई बेरोजगारी भत्ता योजना में अधिकतम 22 हजार आवेदकों को ही बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया गया था, जबकि नई योजना के अंतर्गत पहले 23 दिनों में ही 40 हजार से ज्यादा आवेदकों का भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है।

 

आवेदन की कोई आखिरी डेट नहीं
बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है। पोर्टल हर दिन 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

सीएम भूपेश ने की थी घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी। इसके बाद बजट में भी यह घोषणा की गई थी। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी भत्ता योजना भूपेश सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक हो सकती है।