रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वह विधायकों और मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेना के विमान से रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। एयरपोर्ट से वह सीधे विधानसभा परिसर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे तक रायपुर में रहेंगी। इस दौरान विधानसभा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।