Home छत्तीसगढ़ महासमुंद के भालुकोना में निकल और क्रोमियम के खनिज भंडार की हुई...

महासमुंद के भालुकोना में निकल और क्रोमियम के खनिज भंडार की हुई ई टेन्डर से नीलामी…प्लेटिनम समूह का यह खनिज इलेक्ट्रिक और स्टील उद्योग में आता है काम…अब तक 51 खनिज ब्लॉक की हो चुकी है नीलामी…6 टिन ब्लॉक की नीलामी के लिये भारत सरकार से मंजूरी का इन्तेज़ार…

0
57

ये मिनरल्स महासमुंद के भालुकोना–जामनीडीह के 3000 हेक्टेयर इलाके में मिले हैं। यहां प्रारंभिक अन्वेषण भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने किया था। छत्तीसगढ़ खनिज विभाग के भूविज्ञान एवं खनिकर्म विशेषज्ञों ने भू-वैज्ञानिक आंकड़ों का संकलन कर ब्लॉक की ई-नीलामी करवाई। डेक्कन गोल्ड माइनिंग कंपनी ने टेंडर लिया और वन-पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद रॉक चिप सैम्पलिंग, ड्रोन आधारित मैग्नेटिक सर्वेक्षण तथा इंड्यूस्ड पोलराइजेशन (IP) सर्वे किया। इसी इन्वेस्टिगेशन में 700 मीटर लंबी पट्टी मिली है, जिसमें निकल और क्रोमियम पाया गया है। यहां 300 मीटर गहराई तक सल्फाइड खनिजों की उपस्थिति है, जो बताती है कि यहां काफी ज्यादा खनिज है। सीएम विष्णु देव साय ने इस खोज पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह राज्य और देश के लिए खनिज संसाधनों को सुरक्षित करने की दिशा में निर्णायक कदम है। माइनिंग विभाग के सचिव आईएएस पी दयानंद, ने कहा कि यह खोज केवल एक वैज्ञानिक सफलता नहीं, बल्कि एक रणनीतिक छलांग है।

खनिज सचिव पी दयानंद ने बताया कि भालुकोना ब्लॉक के समीप केलवरडबरी निकल, क्रोमियम एवं PGE ब्लॉक पूर्व में वेदांता समूह को नीलामी से दिया गया था। इन दोनों ब्लॉकों के संयुक्त विकास से महासमुंद जिला देश के नक्शे में ताकतवर ढंग से उभश्ररा है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन रणनीतिक एवं महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को प्राथमिकता दे रहा है। इसका प्रमाण 2024-25 के अन्वेषण प्रस्तावों से नजर आता है, क्योंकि 50% से अधिक प्रस्ताव इन्हीं खनिजों पर केंद्रित हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में 51 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी की जा चुकी है।  जिनमें ग्रेफाइट, निकल, क्रोमियम, PGEs, लिथियम, ग्लॉकोनाइट, फॉस्फोराइट एवं ग्रेफाइट-वैनाडियम जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण खनिज हैं। इसके अतिरिक्त, 6 टिन ब्लॉकों को भारत सरकार के खनिज मंत्रालय को आगामी नीलामी हेतु सौंपा गया है।