हस्ताक्षर न्यूज. सरकार के सारे प्रतिनिधि और भारतीय जानता पार्टी के सभी नेता कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने राजधानी के एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया- राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों और सरकार के प्रतिनिधियों को आदेश दिया है कि योग दिवस के कार्यक्रम में रहना है। सीएम विष्णुदेव साय जशपुर में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, अमित चिमनानी और अनुराग अग्रवाल भी मौजूद थे। मंत्री चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन की छोटी से बड़ी इकाई तक, सभी जगह शनिवार को सुबह योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। नेताओं ने प्रदेश के हर व्यक्ति से योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया। मंत्री चौधरी और नागरिक आपूर्ति निगम चेयरमैन ने अपने संबोधन में योग की महत्ता और भारतीय संस्कृति तथा मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी इसीलिए विकास के साथ विरासत की बात करते हैं। उन्ही के प्रयासों से विश्व के 170 देशों ने योग को अपनाया है।