PM मोदी के दौरे से पहले 16 नक्सलियों का एंकाउंटर, 85 दिनों में 133 मारे गए

0
40
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

रायपुर। रविवार को छत्तीसगढ़ में PM नरेंद्र मोदी का दौरा है। इससे ठीक पहले शनिवार को एक बड़ा नक्सल ऑपरेशन बस्तर में हुआ है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश के होने की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान रवाना हुए थे। सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें 16 नक्सली मारे गए और दो जवान घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक केरलापल थानाक्षेत्र के गोगुंडा इलाके में कमांडर जगदीश के होने की सूचना मिली। इसके बाद रात 12 बजे डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।
पहाड़ी इलाके में सुबह 6 बजकर 50 मिनट में गोलीबारी शुरू हुई। इसके बाद निलावाया, उप्लल्ली में मुठभेड़ हुई। इसमें 16 नक्सली मारे गए वही 4 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए उपचार के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।

इस पूरी मुठभेड़ को एसपी किरण चव्हाण ने वॉर रूम से मॉनीटरिंग की। जवान सर्चिंग करने के बाद कैंप लौटेंगे। मुठभेड़ में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। प्रदेश में तीन महीने के भीतर 138 नक्सलियों को मार गिराया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा- नक्सलियों पर एक और प्रहार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षाबलों के ऑपरेशन पर दी बधाई। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया- नक्सलियों पर एक और प्रहार। सुकमा में हमारे सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया और इनके पास से बड़ी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। जो हाथों में हथियार लिए हैं, उन सभी से मेरी अपील है कि हिंसा से बदलाव नहीं आएगा। केवल शांति और विकास से ही हम ऐसा कर सकते हैं।

85 दिन में 133 नक्सली ढेर
प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि इस साल 85 दिन में 133 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का हमारा प्रतिदिन का संकल्प है। नक्सलियों के रणनीति रुप से महत्वपूर्ण कोर क्षेत्र में अब जवानों की कार्यवाही हो रही है। भटके नौजवान हथियार छोड़कर वापस आ जाए। उनका जीवन सुचारु रूप से चले यह सरकार भरोसा दिलाती है।