मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाला जनपद अध्यक्ष का पति गिरफ्तार

0
46
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भैयाथान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा के पति को गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मैनेजर पैकरा ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को लेकर अपशब्द कहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसके बाद भटगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई थी।

वीडियो में भैयाथान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा का पति मैनेजर पैकरा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते नजर आया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद भटगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर भटगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर पैकरा को गिरफ्तार कर लिया है।