छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति की है। नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। महापौर का कार्यकाल खत्म होने के बाद अलग-अलग जिलों के कलेक्टर को नगर निगम के प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशासक की नियुक्ति के साथ ही अब नगर निगमों में जोन अध्यक्ष, महापौर जैसे पद शक्तिविहीन होंगे। इन सभी नेताओं का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इनकी जगह प्रशासक ही काम करेंगे। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक रायपुर नगर निगम के प्रशासक रायपुर के कलेक्टर होंगे।
इसी तरह नगर निगम राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, अंबिकापुर और कोरबा के लिए भी कलेक्टर प्रशासक बनाए गए हैं।