अविनाश बिल्डर्स की इमारत का हिस्सा गिरा, 1 की मौत कई मजदूर घायल, रायपुर में बड़ा हादसा

0
52
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

रायपुर में VIP रोड पर निर्माणाधीन अविनाश बिल्डर्स की एक इमारत की छत ढह गई है। छत के मलबे में 4 से 5 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक आठवें फ्लोर पर छत की ढलाई हो रही थी, इस दौरान हादसा हुआ। रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह ने 1 श्रमिक की मौत की पुष्टि की है।