मुर्गे की शिकायत पहुंची SP दफ्तर, शादी की मन्नत वाले चिकन की अनूठी कहानी

0
93
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक मुर्गा चोरी हो गया है। जिसे पिता अपने बेटे की शादी की मन्नत मांगकर रखा था। उसने पड़ोसी पंचायत सचिव पर चोरी का आरोप लगाया है। जब रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी, तो वो एसपी दफ्तर पहुंच गया।

दरअसल, लमगांव निवासी फहीमुद्दीन मंगलवार को पंचायत सचिव ताज अहमद अंसारी पर मुर्गा चोरी का शक जताते हुए एसपी से शिकायत की है। उसने बताया कि, उनके कच्चे मकान का खपड़ा निकालकर 27-28 सितंबर की रात मुर्गा चोरी किया गया है।

मन्नती था चोरी हुआ मुर्गा (फाइल फोटो)
मन्नती था चोरी हुआ मुर्गा (फाइल फोटो)

रघुनाथपुर पुलिस ने नहीं खिली रिपोर्ट

शिकायतकर्ता फहीमुद्दीन ने बताया कि, उन्होंने मुर्गा चोरी की लिखित शिकायत रघुनाथपुर पुलिस चौकी में दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो वे शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे हैं।फहीमउद्दीन और ताज मोहम्मद के बीच ज़मीन विवाद भी है।

फहीमुद्दीन का आरोप है कि, उनकी पैतृक ज़मीन पर ताज मोहम्मद ने रिकॉर्ड में हेराफेरी कर अपने नाम चढ़ा लिया है। ज़मीन का यह मामला रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा है।

सरगुजा एएसपी बोले- शिकायत पर करेंगे कार्रवाई।
सरगुजा एएसपी बोले- शिकायत पर करेंगे कार्रवाई।

मन्नत वाला था मुर्गा

उसका कहना है कि मुर्गा मन्नती था। बेटे का निकाह होते ही वो मन्नत पूरी की जाती। उस मुर्गा को किसी मज़ार के नाम चढ़ाया जाता। बेटे का निकाह नहीं हुआ है। जिस मुर्गे की मन्नत चढ़ाई गई थी, वो मुर्गा ही चोरी हो गया है।

मामले की जांच कराएंगे- ASP

सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ने कहा कि, फहीमुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई है। उसे शक है कि ताज मोहम्मद ने कच्ची छत तोड़कर मुर्गे की चोरी की है। आवेदन की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।