रायपुर में बॉयफ्रेंड के चक्कर में लड़कियों की गैंग ने जमकर की मारपीट

0
64
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

रायपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड के चक्कर में एक युवती की 6 लड़कियों ने जमकर पिटाई की है। पीड़ित लड़की ने इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद लड़कियां उसके घर से उसकी सोने की अंगूठी समेत कई सामान लेकर गई हैं। जबकि हंगामे के बाद उसका आईफोन भी तोड़ दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बॉयफ्रेंड के चक्कर में हुई इस मारपीट को 6 लड़कियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि जब पीड़िता बाथरूम में नहा रही थी, तभी 6 लड़कियां उसके घर में पहुंची और बाथरूम के दरवाजे को लात मार कर खोला। उसके बाद बाल पकड़कर घसीटते हुए उसके साथ मारपीट की। पूरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता फैशन डिजाइनर है।

किराये के घर में रहती थी लड़की
पीड़िता भावना नगर में किराये के घर में रहती थी। उसने पुलिस को बताई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान से घर से कैश, सोने की अंगूठी और चेन भी गायब है। एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि जिन लड़कियों ने मारपीट की है वह सभी उसकी दोस्त हैं। एक लड़की का फोन आया था कि वह घर आ रही है। जिसके बाद वह बाथरूम में नहाने चली गई।

उसने बताया कि शाम करीब 6 बजे मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थे, उसने दरवाजा खोला। तभी लड़कियां चाकू लेकर घुसीं और मारपीट करने लगीं। पीड़िता ने कहा कि मारपीट के बात 5 सोने की अंगूठी और घर से करीब 30 हजार कैश गायब है।

जानकारी के अनुसार, यह मारपीट बॉयफ्रेंड को लेकर की गई है। विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।