CG के इस पुलिस वाले ने लड़की के साथ किया डांस, हो गई कार्रवाई जानिए पूरा मामला

0
67

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ASI का वीडियो वायरल हो रहा है। ASI फूलेश्वर सिंह सिदार वर्दी पहने ऑर्केस्ट्रा में लड़कियों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने के बाद SP ने उसे निलंबित कर दिया है।

50 साल के फूलेश्वर सिंह बिर्रा थाना में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक 30 सितंबर को रात में वे ड्यूटी पर थे। सूचना मिली कि रात में ग्राम सोनादह में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराया गया है। तेज आवाज में गाना बजाया जा रहा है।

अपने ही अंदाज में ASI थिरकने लगे, सामने ही ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियां भी नाच रहीं थीं।
अपने ही अंदाज में ASI थिरकने लगे, सामने ही ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियां भी नाच रहीं थीं।

शिकायत पर गांव पहुंचे, खुद डांस करने लगे

सूचना मिलने पर ASI फुलेश्वर सिंह सिदार एक आरक्षक के साथ गांव पहुंचे लेकिन ऑर्केस्ट्रा को बंद करने के बजाए वर्दी में खुद लड़कियों के साथ डांस करने लगे। इस दौरान आस पास बैठे लोग भी उनके डांस को देखकर हंसने लगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि ASI मंच के सामने बैठे हुए हैं। लड़कियां डांस कर रही है, ASI उठकर खुद लड़कियों के साथ डांस करने लग जाते हैं। वहां मौजूद लोगों ने ASI के डांस का वीडियो बना लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

लड़कियों के साथ डांस करने वाला ASI सस्पेंड।
लड़कियों के साथ डांस करने वाला ASI सस्पेंड।