Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने किया स्वागत

0
165

रायपुर। प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच चुकी है. माना एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत किया। यहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद प्रियंका गांधी 11:30 बजे भिलाई के लिए रवाना होगी और वहां आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होगी। इस दौरान प्रियंका गांधी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5:20 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी के आज के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम को लेकर लगातार मंथन हो रहा है और हर किसी को कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है।