रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनके सिर में चोट आने की खबर है। वो बेमेतरा से रायपुर लौट रहे थे तभी उनकी कार से एक पिकअप टकराई। हादसे के बाद मंत्री को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया है।
ये खबर मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की।