महाराष्ट्र में ढाई-ढाई साल का गणित, जानिए कौन बनने जा रहा है मुख्यमंत्री

0
102
News Image RO NO. 13286/ 136
Advertisement Carousel

महाराष्ट्र में BJP को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार CM बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक सोर्स ने दैनिक भास्कर को बताया है कि RSS और BJP ने राज्य में सरकार चलाने का फॉर्मूला तय किया है। पहले ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे CM रहेंगे। CM पद छोड़ने के बाद फडणवीस को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

सोर्स के मुताबिक, BJP और RSS ने मिलकर फडणवीस की भूमिका तय की है। उन्हें ढाई साल CM बनाने पर BJP और शिवसेना में सहमति बन चुकी है। वहीं, फडणवीस को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान और RSS राजी हैं।

BJP-RSS से फडणवीस का एक जैसा कोऑर्डिनेशन, इसलिए बड़ी जिम्मेदारी
RSS के सोर्स बताते हैं कि देवेंद्र फडणवीस को CM बनाने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सहमति बन गई है। इसकी बड़ी वजह फडणवीस का दोनों संगठनों में एक जैसा कोऑर्डिनेशन है।

अगर ढाई साल से पहले फडणवीस को BJP का अध्यक्ष बनाया जाता है, तो उनकी जगह पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को CM बनाया जा सकता है। ये तय है कि ढाई साल से पहले एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ-वेस्ट सीट से चुनाव जीते हैं। इस सीट से ये उनकी लगातार चौथी जीत है। देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के प्रफुल्ल गुडधे को हराया है। 2014 में भी यही दोनों आमने-सामने थे। उस वक्त फडणवीस 58,942 वोट से जीते थे। 2019 में कांग्रेस ने कैंडिडेट बदला और आशीष देशमुख को टिकट दिया। देवेंद्र फडणवीस तब 49,344 वोट से जीते थे।