रायपुर: छत्तीसगढ़ के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। किरण सिंह देव को दोबारा छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान दी गई है। रायपुर में एक मंच से भाजपा नेता विनोद तावड़े ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
कौन हैं किरण सिंहदेव
साल 2023 में पहली बार बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए थे। तब किरण सिंहदेव पहली बार विधायक बनकर आए थे। साल 2018 में हुए चुनावों में वो जगदलपुर से विधायक बने थे। साल 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में सिंहदेव एक बार फिर से जीतकर आए। अब एक बार फिर से बीजेपी ने किरण सिंहदेव पर भरोसा जताया है। उनको एक बार फिर छत्तीसगढ़ की कमान सौंपी है। इसका ऐलान भाजपा नेता विनोद तावड़े ने शुक्रवार को किया।
साल 1962 में जन्मे किरण सिंहदेव पेशे से वकील रहे हैं। इसके बाद राजनीति में अपना कदम रखा। पहली बार विधायक बनने के बाद उनको भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान 2023 में मिली थी। भाजपा ने 2023 का चुनाव जीता और एक बार फिर से भाजपा ने उनको प्रदेश की कमान सौंपी है।