Tax aadha bachat jyada
Advertisement Carousel

उत्तर से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं कुकरेजा, कांग्रेस ने तैयार की फाइनल लिस्ट

0
236

रायपुर । ऊपर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पार्षद अजीत कुकरेजा का नाम तय माना जा रहा है । खबर है कि जल्द ही जारी होने वाली आधिकारिक सूची में अजीत कुकरेजा को विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। कुकरेजा समर्थकों ने इससे पहले ही बधाई देने शुरू कर दिया है। इस सीट से डॉक्टर राकेश गुप्ता भी उम्मीदवार के रूप में रेस में शामिल है । जल्द ही आधिकारिक सूची जारी होने के बाद तस्वीर साफ हो पाएगी। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की खास बैठक हुई जिसके बाद कुछ नाम को तय कर लिया गया है।

Narendra Modi Tax aadha bachat jyada

छत्तीसगढ़ में चुनाव आगाज हो चुका है, जिसके बाद से राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो चुके हैं। सभी नेता अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान में जुट चुके हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 85 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया तो कांग्रेस ने अभी तक सिर्फ 30 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस की दूसरी सूची के लिए कल देर रात तक दिल्ली में CEC की बैठक हुई है, जिसके बाद पार्टी ने 35 नामों पर मुहर लगा दी है।

CEC की बैठक में शामिल हुए टीएस सिंहदेव ने दिल्ली से लौटने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने कई सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिया है। वहीं, दूसरी सूची जारी करने को लेकर उन्होंने कहा कि आज या कल में ऐलान किया जा सकता है।

इन नामों पर लगी मुहर
भरतपुर सोनहत- गुलाब कमरो
मनेन्द्रगढ़- प्रभा पटेल
अभनपुर- धनेन्द्र साहू
रायपुर दक्षिण- महंत रामसुंदर दास
रायपुर पश्चिम- विकास उपाध्याय
रायपुर ग्रामीण- पंकज शर्मा
रायपुर उत्तर,अजित कुकरेजा
कोटा, अटल श्रीवास्तव
बिलासपुर- शैलेश पाण्डेय
बसना, देवेन्द्र बहादुर
राजिम- अमितेश शुक्ल
लुण्ड्रा- डॉ. प्रीतम राय
दुर्ग शहर- अरुण वोरा
बेमेतरा- आशीष छाबड़ा
भटगांव- पारसनाथ राजवाड़े
खल्लारी, द्वारकाधीश यादव
जगदलपुर, राजीव शर्मा