CG के इस भाजपा नेता ने पुलिसवालों और अस्पताल कर्मियों को पीट दिया, हो गया बवाल

0
66

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई 3 चरोदा में भाजपा नेता राजीव चौबे के बेटे अभय और उसके साथियों ने अस्पताल में वार्डबॉय और पुलिसकर्मी को जमकर पीटा। अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।

ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर्स और नर्स कह रही हैं कि हमें डर लगने लगा है। डॉक्टर्स ने भी काम बंद कर दिया है। घटना लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला की है।

अस्पताल में आरोपियों ने की तोड़फोड़।
अस्पताल में आरोपियों ने की तोड़फोड़।

सुपेला अस्पताल अधीक्षक पीयम सिंह और अन्य स्टाफ ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है। 5 लड़के अस्पताल आए। एक लड़के को चोट लगी थी।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात वार्डबॉय अंशु चौहान से साथी का इलाज करने को कहा। अंशु ने उन्हें 23 नंबर काउंटर से पर्ची कटाकर लाने को कहा।

कमरे में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान।
कमरे में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा सामान।

भाजपा नेता को पर्ची कटाने को कह रहे

अधीक्षक ने बताया कि इतना सुनते ही अभय और उसके साथी भड़क गए। उन्होंने वार्डबॉय से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कहा कि जानते नहीं हो वह कौन लोग हैं।

भाजपा नेता के साथ हैं। उन्हें पर्ची कटाने के लिए बोलते हो। इस पर वार्डबॉय ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी संगम को बुला लिया।

पुलिसकर्मी के कमरे में भी पहुंचकर की थी तोड़फोड़।
पुलिसकर्मी के कमरे में भी पहुंचकर की थी तोड़फोड़।

फोन लेने गए पुलिसकर्मी के कक्ष में घुसे

इस दौरान संगम ने बीजेपी नेता और उसके साथियों को समझाने का प्रयास किया तो उसे भी गाली देने लगे। इस पर पुलिसकर्मी संगम अपने कक्ष में फोन लेने के लिए जाने लगे।

सुपेला थाना प्रभारी को जानकारी देने की बात कही। यह सुनकर आरोपी उसके पीछे उसके कक्ष में घुस गए।

कमरे के अंदर बैठाकर पुलिसकर्मी को मारते रहे आरोपी।
कमरे के अंदर बैठाकर पुलिसकर्मी को मारते रहे आरोपी।

कॉलर पकड़कर बैठाया और पुलिसकर्मी को पीटा

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि कक्ष में पहुंचते ही आरोपियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कॉलर पकड़कर पुलिसकर्मी को अंदर बैठा दिया।

थाने में शिकायत नहीं करने की बात कही। पुलिसकर्मी नहीं माना तो उसे भी पीटने लगे। इसके बाद पूरा अस्पताल स्टाफ वहां आ गया। मोबाइल से वीडियो बना शुरू कर दिया।

तोड़फोड़ और मारपीट के बाद खुद वीडियो बनाता आरोपी।
तोड़फोड़ और मारपीट के बाद खुद वीडियो बनाता आरोपी।

बीजेपी नेता और उसके 2 साथी पकड़े गए

इसी दौरान किसी ने सुपेला पुलिस को फोन किया। पुलिस के आते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने बीजेपी नेता अभय चौबे और उसके 2 साथी गौतम और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं उसके दो अन्य साथी सागर और पुरैना निवासी चालक गिरीश साहू फरार हैं।

उस घायल की फोटो है, जिसका इलाज करने पहुंचे थे आरोपी
उस घायल की फोटो है, जिसका इलाज करने पहुंचे थे आरोपी

बिना नंबर की गाड़ी से पहुंचे थे आरोपी

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि आरोपी बिना नंबर की स्कॉर्पियो से अस्पताल पहुंचे थे। गाड़ी के सामने भाजयुमो उपाध्यक्ष चरोदा मंडल का बोर्ड लगा है।

पीछे की तरफ चौबे जी लिखा हुआ है। सभी लोग नशे में थे। ड्यूटी पर महिला डॉक्टर और स्टाफ था। उनके सामने गाली-गलौज कर रहे थे।

बिना नंबर की इसी गाड़ी से पहुंचे थे सभी।
बिना नंबर की इसी गाड़ी से पहुंचे थे सभी।

अभय की बर्थडे पार्टी में हुआ था झगड़ा

अभय चौबे (24) भारतीय स्टेट बैंक के पास भिलाई तीन निवासी भाजपा नेता राजीव चौबे का बेटा है। राजीव चौबे पूर्व विधायक सांवला राम डाहिए के विधायक प्रतिनिधि भी रहे हैं।

24 सितंबर यानी आज अभय का जन्मदिन है। रात से ही वो दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने लगा था। नशे में उनका झगड़ा हो गया। इसमें सागर को चोट आई थी, जिसका ड्रेसिंग कराने वो लोग भिलाई पहुंचे थे।

अभय चौबे, जिसकी गाड़ी में लिखा था उपाध्यक्ष भाजयुमो।
अभय चौबे, जिसकी गाड़ी में लिखा था उपाध्यक्ष भाजयुमो।

डॉक्टरों ने अस्पताल में इलाज का काम किया बंद

वारदात के बाद अस्पताल स्टाफ ने इलाज बंद कर दिया है। केवल इमरजेंसी को चालू रखा गया है। डॉ. पीयम सिंह का कहना है कि घटना दुर्भाग्यजनक है।

कोलकाता कांड के बाद से वैसे ही मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर डरा हुआ है। जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं होती वे काम बंद रखेंगे।

गाड़ी में भाजपा नेता को बोर्ड और सायरन लगाकर कर रहे थे गुंडागर्दी।
गाड़ी में भाजपा नेता को बोर्ड और सायरन लगाकर कर रहे थे गुंडागर्दी।

पार्टी से होगी निष्कासन की कार्रवाई

भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा किसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गुंडागर्दी की छूट नहीं देती है। यह निंदनीय घटना है।

आरोपियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। अगर वह भाजपा से जुड़े हैं और किसी भी पद पर हैं तो उनके खिलाफ पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

महेश वर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा भिलाई।
महेश वर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा भिलाई।